नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने तीसरे शनिवार बंपर कमाई की है। हालांकि फिल्म 17वें दिन भी फिल्म ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई है।
‘पुष्पा 2: द रूल’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा कायम है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और पहले दिन से हर रोज रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है। तीसरे हफ्ते तक आते-आते फिल्म का कलेक्शन घटने लगा था लेकिन अब तीसरे शनिवार फिल्म की कमाई फिर बढ़ गई।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने पहले हफ्ते 725.8 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे हफ्ते फिल्म का कुल कलेक्शन 264.8 करोड़ रुपए रहा। तीसरे गुरुवार (15वें दिन) को फिल्म ने 17.65 करोड़ रुपए और 16वें दिन 14.3 करोड़ रुपए कमाए थे। अब 17वें दिन ‘पुष्पा 2: द रूल’ की कमाई बढ़ गई है और फिल्म 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 17 दिनों में कुल 1029.9 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म 17वें दिन भी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई है। प्रभास की ये फिल्म 2017 में पर्दे पर आई थी और इसने भारत में 1030.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ‘बाहुबली: द कंक्लूजन’ का रिकॉर्ड तोड़ते ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर आती है।
वर्ल्डवाइड पार किया 1500 करोड़ का आंकड़ा
बता दें कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा 2: द रूल’ 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये सबसे तेड फिल्म बन गई है। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम

