नई दिल्ली। किचन में मौजूद ये चीज कई बड़ी बीमारियों के लिए रामबाण का काम करती है। इसके इस्तेमाल से एसिडिटी-पाचन तंत्र जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
हमारे किचन में कई ऐसे गुणकारी आइटम हैं, जो हमारे हेल्थ को ठीक रखने में मदद करता है। ऐसा ही कुछ लौंग के साथ ही है। वैसे ये तो मसाला है। इसे खाने में टेस्ट बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है।
सदर अस्पताल के डॉक्टर राजीव कुमार का कहना है कि लौंग एक ऐसा मसाला है, जो कई बीमारियों में कारगार है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन सहित कई विटामिन और जरूरी तत्व पाए जाते हैं।
लौंग का पानी पीने से पचान तंत्र ठीक होता है। इसके साथ ही इसका पानी सुबह खाली पेट में पीने से कई लाभ हैं। इसके साथ ही साबुत लौंग को सुबह सुबह खाने से एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
कई बार देखा जाता है कि मुंह में छाले हो जाते हैं। ऐसे में काफी परेशानी होती है। लोग सही से खा भी नहीं पाते हैं। ऐसे में छाले की जगह पर लौंग के तेल का मालिश करने या लौंग चबाने से भी लाभ होता है।
जिनको स्किन संबंधित समस्याएं है, उसे लौंग का पानी पीने से समस्या से राहत मिलती है। दरअसल, लौंग में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं। इससे चेहरे पर की झुरियां कम होती है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

