खबर वर्ल्ड न्यूज-अभनपुर। राजधानी रायपुर में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है, बताया जा रहा है कि, आरोपी ने अभनपुर में कॉलेज की छात्रा को शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।
पुलिस ने बताया कि, आरोपी की पहचान पिपरौद गांव का निवासी गोपेश साहू, पिता- हरिशंकर साहू के रूप में हुई है। आरोपी युवक की पीड़ता के साथ 5-6 वर्षों से जान-पहचान थी। हाल ही में 13 दिसंबर की देर रात आरोपी ने पीड़िता से शादी का प्रलोभन देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने की बात कहकर उसे रायपुर भी ले गया, जहां से पीड़िता ने शादी से इंकार कर दिया।
शादी करने से मना करने पर आरोपी युवक 16 दिसंबर को पीड़िता के कॉलेज के पास पहुंच गया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे उसके ही घर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी ने किसी को बताने पर युवती को परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों के साथ गोबरा नवापारा थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 565/24 धारा- 64, (2 ) 351( 2) 332 (b) BNS के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

