खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों के माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव अनिता मंडावी ने प्रेस नोट जारी कर बस्तर आईजी से सवाल करते हुए कहा कि इतने कमजोर पीएलजीए को खत्म करने में इतना समय क्यों लग रहा है? डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर, कोबरा कमांडो, एनएसजी, कमांडो, एसओजी व ग्रेहाउंड्स जैसे लाखों फोर्स,हजारों पुलिस कैम्प,युद्ध टैंक, एमपीवी ,रॉकेट लॉन्चर,और अत्याधुनिक ड्रोन्स की क्या जरूरत है?
उन्हाेने कहा कि हमारा ऐसा कहने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि हम मजबूत स्थिति में है। हमारी ताकत क्या है, हम जानते हैं, हमारी ताकत बंदूक के बल पर या मार गिराने वाले आंकड़ों पर आधारित नहीं है, इसलिए हम मजबूती के साथ यह कह सकते हैं कि बंदूक के बल पर माओवाद को खत्म करना संभव नहीं है। वहीं उन्हाेने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की गोली से बच्चों के घायल होने के पुलिसिया दावों का भी खंडन किया है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

