खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक व नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना के सारकेगुड़ा व राजपेंटा जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे कुछ व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। रोड ओपनिंग व सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम नागेश बोड़डूगुल्ला निवासी पीसेपारा कोत्तागुडा, मासा हेमला पु निवासी बेलम नेंड्रा, सन्नू ओयाम निवासी बेलम नेंड्रा और लेमाम छोटू निवासी पुसबाका बंडागड़ापारा थाना बासागुड़ा होना बताया। पकड़े गए नक्सलियों के पास रखे थैले में एक कुकर बम, एक टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, बैटरी, दवाइयां व नक्सली साहित्य बरामद किया गया।
वहीं डीआरजी व नैमेड थाना की संयुक्त कार्रवाई में मुसालूर के जंगल से चार नक्सलियों को विस्फोटक व नक्सली साहित्य के साथ पकड़ा गया। इनमें मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य शंकर पुनेम पिता सुकलु पुनेम निवासी स्कूल पारा मोसला, मोसला आरपीसी जनताना सरकार सदस्य आर्थिक शाखा अध्यक्ष बदरू अवलम उर्फ बोडडा पिता सुकलु अवलम निवासी स्कूल पारा मोसला, दुरधा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमाण्डर सन्नू पोयाम उर्फ संदीप पिता हडमो पोयाम निवासी पटेलपारा दुरधा एवं आरपीसी जन मिलिशिया सदस्य कमलू हेमला पिता पाण्डु हेमला निवासी स्कूलपारा दुरधा थाना नैमेड काे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 8 नक्सलियों के विरुद्ध थाना नैमेड व बासागुड़ा में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी न्ययालय बीजापुर के समक्ष आज शनिवार काे पेश किया गया है।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

