खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। राजनांदगांव बॉर्डर से सटे गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने फोर्स के सामने सरेंडर किया है। सरेंडर नक्सलियों पर कुल 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सलियों में एक करीब 30 साल से संगठन में सक्रिय रहा है।
गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि हार्डकोर नक्सली रामसु दुर्गु पोयाम उर्फ नरसिंग और रमेश शामु कुंजाम उर्फ गोविंद ने शुक्रवार को फोर्स के सामने सरेंडर किया। रामसु दुर्गु करीब 1992 से नक्सल संगठन में शामिल था, जिसने करीब 30 अलग-अलग घटनाओं में अहम भूमिका निभाई है। कई दलम में प्रमुख पद पर भी रहा है।
फिलहाल वह नक्सलियों के सप्लाई टीम का काम देख रहा था। दोनों ने नक्सल संगठन में बड़ी मनमानी, बेकसुर ग्रामीणों से हो रही हिंसा और पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते सरेंडर करने की जानकारी दी है। गढ़चिरौली में अब तक 680 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। गढ़चिरौली में दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
Trending
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 24 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार; आज बारिश के भी संकेत
- मुख्यमंत्री साय का आज कोंडागांव दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

