खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम के अधिकार एवं चुनौती के संबंध में कलेक्ट्रेट कार्यालय के आस्था कक्ष में आज गुरूवार काे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बस्तर जिला न्यायाधीश के निर्देशानुसार सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर की अध्यक्षता में किया गया। उक्त आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला में बस्तर जिले के स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग के अधिकारीगण एवं प्रतिनिधिगण तथा एनजीओ. उपस्थित थे। आयोजित कार्यशाला 2 सत्र में रखे गये थे, जिसमें पहले सत्र में श्रीमती वीनू हिरवानी महिला संरक्षण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013 के संबंध में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को पीपीटी. के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी गई। आयोजित कार्यशाला के दूसरे सत्र में स्थानीय एनजीओ. चेतना फाउंडेशन की सुश्री रेखा पार्या द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम के अधिकार एवं उन्हें आने वाली चुनौतियों के संबंध में संबंधित विभाग कैसे सहायता कर सकता है, के संबंध में विस्तार से तैयार किये गये पीपीटी. के माध्यम से बताया गया ।
कार्यशाला के अंतिम सत्र में सुश्री अंकिता कश्यप, व्यवहार न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर द्वारा यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम, 2013 के संबंध में बताया गया कि एक सुरक्षित कार्यस्थल न केवल महिलाओं की गरिमा की रक्षा करता है, बल्कि एक सकारात्मक और उत्पादक वातावरण का निर्माण करता है। उक्त अधिनियम का पालन कर हम महिलाओं को समान अवसर और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने के में मदद कर सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम समुदाय के लोगों से बिना भेदभाव के उनके अधिकारों को दिलाने तथा उनके दैनिक दिनचर्या में आने वाली चुनौतियों के संबंध में विस्तार से बताते हुए उनके लिए शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के दायित्वों को अवगत कराया गया । सुश्री अंकिता कश्यप ने न्याय दृष्टांतों सिविल अपील 2482/2014, अवरीलिनाें फर्नाडीस विरूद्ध स्टेट आफ गाेवा व अन्य एवं सुप्रियो सुप्रिया चक्रवर्ती विरूद्ध भारत संघ W.P.1011/22 में पारित आदेशों के अनुपालन किये जाने हेतु उपस्थित विभागों के अधिकारियों/प्रतिनिधियों को निर्देशित भी किया।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़

