खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2024 का आज अंतिम दिन है। सत्र के आखिरी दिन सदन में 3 अशासकीय संकल्प भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पुन्नूलाल मोहले, अटल श्रीवास्तव और अजय चंद्राकर अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा 3 विभागों के पत्रों को पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा। वन अधिकार पट्टा, पूर्ववर्ती सरकार की किसान न्याय योजना की राशि में गड़बड़ी सहित कई मुद्दे पर प्रश्नकाल में सरकार को घेरने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग में दवा खरीदी में गड़बड़ी, हाउसिंग बोर्ड के निवासियों को एनओसी के लिए पैसे की मांग सहित फर्जी कंपनियों की तरफ से ठगी का मुद्दा भी सदन में उठ सकता है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार 16 दिसंबर से हुई थी।
आज प्रश्नकाल में कृषि, आदिम जनजाति विभाग के प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यानाकर्षण में धर्मांतरण, ऑनलाइन ठगी जैसे 59 मुद्दे शामिल है। साथ ही सूरजपुर कांड, दवा खरीदी अनियमितता पर भी ध्यानाकर्षण होगा। आज सदन में आदिम जाति मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सवालों का जवाब देंगे।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

