खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज दंतेवाडा जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना में भ्रष्टाचार का मामला जोर शोर से उठा। सत्ता पक्ष के विधायक ने इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय मंत्री विजय शर्मा ने दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच, एक का निलंबन और संबंधित ठेकेदार पर एफ आई आर करने की घोषणा सदन में की।
प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा कि दंतेवाडा जिले में डीएमएफ फंड से स्वीकृत प्रधानमंत्री सड़क के लिए टेंडर कब और कितने का बुलाया गया, किस ठेकेदार ने काम किया। इस सड़क में अनियमितता की कितनी शिकायतें मिली और उस पर क्या कार्रवाई की गई।
जवाब में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि 2.18 करोड़ की ये सड़क बनी थी जिसमें अनियमितता की शिकायत पर जिला स्तर की टीम बनाकर जांच की गई। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार से जुर्माना वसूला गया था। कुछ अफसरों के खिलाफ जांच चल रही है। भाजपा विधायक ने इस ठेके में स्थानीय कांग्रेस नेता की भूमिका बताते हुए उस पर कार्रवाई की मांग की। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तत्कालीन दो ई ई के खिलाफ विभागीय जांच, एक सब इंजीनियर का निलंबन और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफ आई आर कराने की घोषणा सदन में की। इसके लिए भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मंत्री को धन्यवाद दिया।
Trending
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा

