खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा गुरू घासीदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा गुरु घासीदास की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने समाज में व्याप्त छुआछूत की बुराइयों काे मिटाने के लिए ‘मनखे मनखे एक समान’ का संदेश दिया । बाबा गुरु घासीदास ने अपने उपदेशों के माध्यम से दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का रास्ता दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने समाज को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने का उपदेश दिया।बाबा ने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी। गुरु घासीदास का जीवन दर्शन और विचार मूल्य आज भी प्रासंगिक और मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। इस दाैरान हनुमान द्विवेदी, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हरिसिंह, रविशंकर तिवारी, सुभाष गुलाटी, पापिया गाइन, शहनाज बेगम, सूर्यापानी, कमलेश पाठक, महेश द्विवेदी, संदीप दास, ईश्वर बघेल व अन्य मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

