खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र जारी है। विपक्ष लगातार सरकार को धान खरीदी के मुद्दे पर घेरने की कोशिश कर रही हैं। इसपर डिप्टी सीएम अरुण साव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। राइस मिलर्स लगातार धान उठा रहे हैं। 55 लाख मिट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है। तेज गति से धान का उठाव हो रहा है। कांग्रेस की आदत रही है, जब अच्छा काम होता है तो उनके पेट में दर्द शुरु हो जाता है।
वहीं प्रदेश में नल जल योजना में गड़बड़ी मामलें को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जल जीवन मिशन के काम को कांग्रेस ने कैसे किया, ये सब जानते हैं। कांग्रेस के कारण अव्यवस्था पैदा हुई है। जहां गड़बड़ी मिल रही है, वहां कठोर कार्रवाई की जा रही है।
बस्तर में आदिवासी बच्चों को गोली लगने के मामला में कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि किसी भी तरह के कोई मामले को दबाने का विषय नहीं है। इस पर जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस जिस तरह से चरित्र दिखती है, वह छत्तीसगढ़ की जनता बखूबी देख रही है। 1 साल में जो काम हुए हैं, उन कामों के कारण कांग्रेस पार्टी बौखलाई हुई है। इसलिए इस तरह के आरोप लगा रही है, सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती है लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

