नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के द गाबा में खेला गया टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन मैच के पांचवें दिन टी-ब्रेक के बाद मुकाबला शुरू नहीं हो सका। बारिश और कम रौशनी को देखते हुए मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सीरीज में अभी भी 1-1 की बराबरी पर हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस दौरान स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा था। हेड ने 152 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं स्मिथ ने 101 रन बनाए थे। एलेक्स कैरी ने 70 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट झटके थे। वहीं मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए थे। आकाश दीप और नीतीश रेड्डी ने 1-1 विकेट लिया था।
भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 260 रन बनाए। इस दौरान ओपनर केएल राहुल ने अहम भूमिका निभाई। राहुल ने 139 गेंदों का सामना करते हुए 89 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके लगाए। रवींद्र जडेजा ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 123 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। जडेजा की इस पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। आकाश दीप ने अंत में 31 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।
भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान घातक गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया ने 89 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि उसने इसके बाद पारी घोषित कर दी। एलेक्स कैरी ने नाबाद 20 रन बनाए थे। कमिंस ने 22 रनों की पारी खेली। भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए बुमराह ने 3 विकेट झटके। सिराज और आकाश दीप ने 2-2 विकेट लिए।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

