खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के सुकमा थाना पुलिस काे मुखबिरी से सूचना प्राप्त हुई कि ओड़िसा राज्य से मादक पदार्थ गांज लेकर सुकमा होते हुए किसी बड़े शहर में खपाने के फिराक में ले जाने वाले है। उक्त सूचना पर थाना सुकमा से सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार पटेल के हमराह स्टाफ बुड़दी चेक पोस्ट नाका पर मोबाईल चेक पोस्ट की कार्यवाही किया गया। मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की जांच के दौरान मलकानगिरी से एक मोटर सायकल वाहन क्रमाक ओडी 30 एफ 2959 में सवार होकर सुकमा की ओर आ रहा था, जिसे रोककर वाहन की तलाशी लेने पर एक बोरी में 5 पैकेट सेलो टेप में चिपका हुआ मादक पदार्थ गांजा 10.840 किग्रा. का परिवहन करते हुये पाया गया।
उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से मोटर सायकल सवार टोकडू माड़ी पिता सुकालू उम्र 39 वर्ष साकिन बुदड़ी पोस्ट तंदीकी थाना मलकानगिरी (ओड़िसा) के खिलाफ थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 119/2024 धारा 20 (ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर आज मंगलवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।
Trending
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे

