ब्रिस्बेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में रोहित सेना के लिए ट्रेविस हेड ने शतक जड़ते हुए मुश्किल खड़ी कर दी है। हेड ने एक छोर पर गिरते विकेट के बीच मोर्चा संभाला और 116 गेंदों में शानदार शतक ठोक दिया। भारतीय टीम के खिलाफ यह उनका तीसरा शतक है, जबकि इससे पहले एडिलेड में 140 और आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में 163 रन की पारी खेली थी। यह मुकाबला ओवल में खेला गया था। हेड ने इससे पहले जिन दो मैचों भारत के खिलाफ शतक ठोका उसमें रोहित सेना को हार मिली है।
इस शतक के साथ ही ट्रेविस हेड एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने वाले टेस्ट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह 2024 में ही इसी ब्रिस्बेन गाबा मैदान पर लगातार दो बार पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए थे, जबकि अब शतक ठोका है।
वह टेस्ट इतिहास में एक ही कैलेंडर ईयर में एक ही मैदान पर लगातार दो गोल्डन डक और शतक ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। 147 साल के टेस्ट इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। दूसरी ओर, भारत के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा शतक है।
ट्रेविस हेड का यह ब्रिस्बेन गाबा मैदान पर दूसरा टेस्ट शतक है, जबकि उनके टेस्ट करियर का यह 9वां शतक है। इस शतक के साथ ही भारतीय टीम की मुश्किलें शुरू हो गई हैं। शुरुआती झटकों से जहां ऑस्ट्रेलिया कम रन पर निपटते दिख रहा था अब वहां उसने बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। स्टीव स्मिथ का फॉर्म में आना भी भारत के लिए अच्छी साइन नहीं है।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

