खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य सरकार द्वारा नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से अतिसंवेदनशील एंव दूरस्थ नक्सल प्रभावित ग्रामों के ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर इन क्षेत्रों में विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार क्रेडा के द्वारा सुकमा जिले के अंतर्गत माओवाद प्रभावित ग्रामों सिलगेर, टेकलगुड़ियम, पूवर्ती व अन्य गांवों में वृहद स्तर पर सौर संयंत्रों की स्थापना कर पेयजल एवं विद्युत सुविधा मुहैया कराया जा रहा है। जिससे उक्त सुदूर क्षेत्र में विकास की उजियारा के जरिए ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर के द्वारा सुकमा जिले के दूरस्थ ईलाके सिलगेर टेकलगुड़ियम एवं पूवर्ती में एक-एक सोलर हाॅई-मास्ट संयंत्र स्थापित किये गये हैं। जिससे अब रात्रि के समय भी रोशनी होने से ग्रामीण सुरक्षित और सुविधाजनक महसूस करते हैं। ग्राम पूवर्ती में 2, सिलगेर में 2 व टेकलगुड़ियम में 2 सोलर संयंत्र से संचालित डीटीएच युक्त टेलीविजन की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामवासी देश-विदेश की खबरों से जुड़ते है एवं उनका मंनोरजंन भी हो रहा है।
इसी प्रकार ग्राम सिलगेर में जल जीवन मिशन अंतर्गत 4 सोलर पंपों की स्थापना कर शुद्धजल प्रदाय की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है जिससे ग्रामवासियों को अब पानी भरने के लिये घर से दूर नहीं जाना पड़ता है। ग्राम टेकलगुड़ियम में 4 और पूवर्ती में 7 नग सोलर पंप स्थापना के कार्य किये जा रहे हैं जिससे जल्द ही ग्रामवासियों को पेयजल की समस्या से निज़ात मिलेगी। इसी तरह ग्राम पूवर्ती में 15 व सिलगेर में 11 व टेकलगुड़ियम में 17 नग सोलर होमलाईट संयंत्रों की स्थापना की गई है जिनमें प्रति होमलाईट 1 पंखा, 5 एलईडी लाईट व मोबाईल चार्जिंग की सुविधा प्रदान कर लाभान्वित किया गया है, जिससे ग्रामीण अब देश-दुनिया की खबरों से जुड़ते हैं। वहीं मनोरंजन एवं मुख्यधारा की जानकारियों से अद्यतन रहते है जिससे उनकी दिनचर्या में बदलाव हो रहा है। इन ग्रामों में उक्त मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से ग्रामीणों में खुशी है।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

