खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार में सुशासन के 01 साल पूरा होने पर अमृत सरोवरों में ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम’’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में 154 अमृत सरोवरों में 1408 लोगों द्वारा 665 पौधों का रोपण किया गया।
गौरतलब है कि सरकार गठन के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी से स्वच्छता पखवाड़ा, बिहान दीदियों द्वारा सुशासन का संकल्प चक्र, विकास खण्ड मुख्यालयों पर सुशासन रंगोली एवं सुशासन चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

