खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के नवनियुक्त एसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह SP ऑफिस पहुंचे, जहां गुरुवार को पूर्व एसएसपी संतोष सिंह ने रायपुर के नए एसपी के रूप में डॉ. लाल उम्मेद सिंह को चार्ज सौंपा है। साथ ही उन्होंने नए एसपी डॉ. लाल उम्मेद को बुके भेंट कर शुभकामनाएं भी दी है। गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी लेने के बाद डॉ. लाल उम्मेद ने रायपुर SP ऑफिस में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि, राजधानी रायपुर में अवैध नशे का चलन पिछले कुछ सालों से बढ़ गया है। वहीं आए दिन चाकूबाजी, लूटपाट, मारपीट की घटनाओं ने रायपुरवासियों को परेशान कर रखा है। डॉ. लाल उम्मेद सिंह के राजधानी रायपुर एसपी के रूप में पदभार संभालने से लोगों में उममीद जगी है कि, वे अपनी विशिष्ट पुलिसिंग शैली से रायपुर को अपराधमुक्त मुक्त कर पाएंगे।
बता दें कि राज्य शासन ने बुधवार को चार आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे लाल उम्मेद सिंह को रायपुर एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही रायपुर एसएसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
हरीश राठौर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुरक्षा SP बनाया गया है, रवि कुर्रे को कोरिया का नया एसपी बनाया गाय है। सूरज सिंह परिवार को बालोद बटालियन ट्रांसफर किया गया है। रवि कुर्रे को कोरिया पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

