खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 7 वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं। सर्चिंग में सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। सुरक्षा बलों का सर्च अभियान भी जारी है।
बता दें कि 40 से 50 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी, जहां सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच तड़के सुबह 3 बजे से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडरों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।
CMO का ट्वीट – नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता! अब तक 7 नक्सली ढेर, जिसमें सीसी सदस्य स्तर के नक्सली भी होने की संभावना। जवानों की सर्चिंग लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहादुर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

