खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सीआरपीएफ, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की संयुक्त टीम ने थाना तर्रेम और गंगालूर क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा लगाये गये 20 किलो के तीन आईईडी को जवानों ने बरामद किया है। आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया गया था, जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम एवं सीआरपीएफ170वीं बटालियन की बीडीएस टीम के द्वारा मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट कर नक्सलियाें के नापाक मंसूबे काे विफल कर दिया है।
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि गंगालुर थाना में डीआरजी बीजापुर व बीडीएस बीजपुर की संसुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान टीम ने मुनगा जाने वाले पगडंडी रास्ते से 10 किलो का आईईडी बरामद किया, जिसे बीडीएस बीजापुर की टीम ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। वहीं तर्रेम थाना क्षेत्र के कोंडापल्ली छुटवाई मार्ग से कोबरा, सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने 5 -5 किलो के दो आईईडी बरामद किये, जिसे 170वीं बटालियन की बीडीएस टीम ने मौके से बरामद कर उसे माैके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

