नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक मोड़ पर है। पर्थ में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 295 रनों से बाजी मारी थी। फिर एडिलेड में कंगारुओं ने 10 विकेट से भारत को शिकस्त दी। अब दोनों टीमें ब्रिस्बेन के गाबा में भिड़ेंगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच शनिवार, 14 दिसंबर से खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 5:50 बजे से शुरू होगा। वहीं मैच का टॉस भारत के समय के अनुसार सुबह 5:20 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस टेस्ट को डिज्नी हॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम कर पाएंगे। वहीं एबीपी न्यूज की वेबसाइट abplive.com पर भी आप इस मैच से जुड़े सभी अपडेट्स हासिल कर सकेंगे।
टीम इंडिया फिर तोड़ेगी गाबा का घमंड?
चार साल पहले 2020 में टीम इंडिया ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी थी। तब भारत ने कंगारुओं को तीन विकेट से हराया था। इस मैच के हीरो ऋषभ पंत रहे थे। तब 1988 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैदान पर हारी थी। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलने के बाद पहली पारी में 369 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 336 रन बनाए। फिर ऑस्ट्रेलिया ने 294 रन बनाए। इस बार भारत ने सात विकेट खोकर 329 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने 91 और ऋषभ पंत ने नाबाद 89 रन बनाए थे। वाशिंगटन सुंदर ने भी 29 गेंद में 22 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

