khabarworld24.com – महासमुंद पुलिस ने जिले की सीमावर्ती क्षेत्र सिंघोड़ा में करीब डेढ़ सौ किलो गांजा जब्त किया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 23 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी ओडिशा से गांजा खरीदकर उत्तरप्रदेश खपाने ले जा रहे थे, तभी वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। स्थानीय पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। बता दें कि यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व सिंघोड़ा पुलिस ने की है। साल के अंतिम माह में यह गांजा तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। हाल ही में खल्लारी पुलिस ने 29 किलो गांजे के साथ दो को गिरफ्तार किया था। जिसे वे रायपुर के गोकुल नगर टिकरापारा निवासी नसीम मोहम्मद उर्फ इरफान को सप्लाई करने वाले थे। बता दें कि इस वर्ष जनवरी से 8 दिसंबर तक की स्थिति में गांजा के 116 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 210 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं अफीम में दो और नशीली दवाईयों की तस्करी मामले में 3 मामले दर्ज हुए हैं। जिले में इस वर्ष अब तक 5 हजार 412 किलो गांजा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 18 करोड़ 59 लाख 13 हजार 210 रुपए आंकी गई है।
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़ –
Trending
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय

