khabarworld24.com – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए विपक्षी गठबंधन अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में है। चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले की घोषणा मंगलवार को एनसीपी-शरद पवार के नेता प्रशांत जगताप ने की। जगताप पुणे की हडपसर सीट से विधानसभा चुनाव हार गए थे। विपक्षी गठबंधन 13 दिसंबर को ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाएगा। यह फैसला मंगलवार को विपक्षी नेताओं के बीच बैठक के बाद लिया गया। यह मीटिंग एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के घर पर हुई थी !
वीवीपैट-ईवीएम में कोई मिसमैच नहीं
चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम वोटों से वीवीपैट (वीवीपैट) पर्चियों के मिलान में कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। आयोग ने जानकारी दी कि 23 नवंबर को काउंटिंग के दिन, हर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों के वीवीपैट पर्चियों की गिनती की। इस गिनती में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इस इस दौरान 288 विधानसभा क्षेत्रों की 1440 वीवीपैट यूनिटों की पर्चियों का मिलान किया गया था।
खबर वर्ल्ड24-बालकृष्ण साहू-छत्तीसगढ़ –

