खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला-मानपुर।धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत जारी है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए एकमुश्त किसानों के खाते में देने के वादे को लेकर चुनौती दी है। मोहला मानपुर में बैज ने कहा, किसी किसान के खाते में एकमुश्त 3100 रुपए दे रहे हो या काउंटर लगाकर किसानों को एकमुश्त राशि दे रहे हो तो मुझे मुख्यमंत्री बता दें। यदि दे रहे हैं तो जो सजा देंगे मैं उसके लिए तैयार हूं। धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस द्वारा मोहला में आयोजित धरने में पीसीसी चीफ शामिल हुए।
दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार पर धान खरीदी में वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, धान खरीदी को लेकर सरकार किसानों के साथ भेदभाव व षडयंत्र कर रही है। दौरे के दरमियान रात में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर बैज ने मोहला में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

