खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। थाना अकलतरा के मर्ग क्रमांक 133/24 मृतक सूरज पटेल उम्र 40 साल निवासी सांकर की जांच दौरान मृतक की मृत्यु मारपीट करने से शरीर में चोटे आने के कारण होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 600/2024 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
मृतक के हत्या के संबंध में ग्राम सांकर जाकर पूछताछ पतासाजी के दौरान संदेह के आधार पर अशोक पटेल, नंदन उर्फ परदेशी पटेल, फेकू लाल सहिस, लक्ष्मण सिंह सिदार एवं ममतेष कुमार सहकर सभी निवासी ग्राम सांकर को हिरासत में लेकर कडाई के व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किया गया। जिन्होने बताया की मृतक सूरज पटेल के द्वारा अपने दो साल की बच्ची को पटकने की विवाद पर मृतक द्वारा आरोपियों को नशे की हालत में गाली गलौज करने से गुस्से में आकर लात घूसा, चप्पल, बेल्ट व लाठी से मारपीट कर हत्या करना अपना अपना जुर्म स्वीकार करने एवं आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

