खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एसएम कृष्णा के निधन पर शोक जताया। X में लिखा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री एसएम कृष्णा जी के निधन का समाचार दुःखद है। प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।ॐ शांति!
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर और केंद्र की यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रह चुके सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा उर्फ एसएम कृष्णा ने ग्लोबली भी खुद को बखूबी साबित किया। विदेशी मामलों को बड़े अदब से हैंडल करते थे। बेंगलुरू को आईटी और टेक हब के तौर पर स्थापित करने का श्रेय भी उन्हें जाता है। तूती तो विदेशों में भी खूब बोली। वहां की राजनीति में इस कदर रुचि ली कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के चुनाव प्रचार का हिस्सा रहे। पद्म विभूषण से सम्मानित एसएम कृष्णा की गिनती कांग्रेस के दिग्गजों में होती थी, लेकिन वो अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्ष विचारधारा का हवाला देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं, जनवरी 2023 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में नहीं होने की घोेषणा की थी।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

