खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां नवागढ़ में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुचना पर पहुंची नवागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला नवागढ़ के वार्ड नंबर एक का है। पुरानी मंडी में सुबह लोगों ने पेड़ पर लड़का लड़की के शव को लटकते देखा। जिसकी सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंचे, पुलिस ने पंचनामा कर दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा है। उसके बाद उन्होंने मौत को गले लगाया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है। परिजनों का दोनों घरों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
नवागढ़ थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने बताया कि मंडी प्रांगण में पेड़ में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर आगे की जांच प्रक्रिया की जा रही है। मृतका की मांग में सिंदूर है। घटना के पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

