खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला मुख्यालय में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां रायपुर ले जाते वक्त छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा करिश्मा तबियत खराब होने की वजह से वह स्कूल नहीं गई थी, कल साेमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे छात्रा छत पर थी तभी अचानक वो नीचे आ गिरी, इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूरों ने देखा और स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर चोट को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है, छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी।
गौरतलब है कि छात्रा छत से कैसे गिरी ये अब तक स्पष्ट नहीं है, संबंधित विभाग का कहना है कि छात्रा का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, लेकिन छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट ऊंची है ऐसे में पैर फिसलने से हादसा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, फिलहाल अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे है। दूसरी तरफ हादसे के बाद छात्रा के सहपाठी सदमे में है, एक अन्य छात्रा घटना के बाद बेहोश हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

