खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के बाेधघाट थाना में प्रार्थी राजेश कुमार साहू निवासी भिलाई ने रिपाेर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि कुछ माह पहले जगदलपुर में अमेजन कंपनी के सामानों को ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक सर्विस सेंटर खोलने के साथ ही काम शुरू किया था, लेकिन आइडेंटीफाई प्लस डिलवरी सर्विसेस प्रा. लिमिटेट कंपनी काे कुछ माह बाद जगदलपुर कार्यालय में 16 लाख 98 हजार 868 हजार की गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद जगदलपुर कार्यालय में काम करने वाले एरिया मैनेजर से लेकर अन्य के खिलाफ बाेधघाट थाना में मामले की रिपोर्ट में दर्ज कराया गया है। पुलिस ने 3(5) बीएनएस , 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
प्रार्थी राजेश कुमार साहू ने बताया कि उसने आइडेंटीफाई प्लस डिलवरी सर्विसेस प्रा. लिमिटेट कंपनी के अमेजन ऑफिस का जगदलपुर में 1 सितंबर को अपनी सेवा देनी शुरू किया था, जहां एरिया मैनेजर किरण नामदेव, कैशियर हितेंद्र बघेल, आफिस स्टाफ शंकर, टीम लीडर ग्रेस कच्छ व अन्य स्टाफ को रखा गया था। काम के दौरान राजेश को पता चला कि जगदलपुर आफिस में कुछ गड़बड़ी चल रही है, जिसके बाद वे अपने साथियों के साथ ऑडिट करने के लिए आये। 24 अक्टूबर को ऑडिट के दौरान पैसे में हेर-फेर देखा गया, जांच में पता चला कि 4 लाख 68 हजार 213 रुपये की गड़बड़ी है। वहीं स्टाफ से जब पूछा किया गया तो इसके बारे में कोई भी जवाब नही दिया गया। इसके अलावा कुछ सामान जो डिलवरी हो चुके है, उसके पैसे भी बैंक में जमा नही हुए है। जिन सामानों की डिलवरी किया गया, उनसे कंपनी काे मिले पैसे जिसमें 12 लाख 30 हजार 655 रुपये थे। सितंबर माह में 17 सामान, अक्टूबर में 252 सामान, नवंबर 131 सामानों की डिलवरी की गई है, जिसमें से सभी को जोड़ा गया तो पता चला कि करीब 16 लाख 98 हजार 868 हजार रुपये की गड़बड़ी है। इस मामले को लेकर प्रार्थी राजेश ने इन एरिया मैनेजर किरण नामदेव, कैशियर हितेंद्र बघेल, कार्यालय के कर्मचरी शंकर, टीम लीडर ग्रेस कच्छ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

