खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप और उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय निकायों में ‘‘वार्ड चलो अभियान’’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जांच करना, साथ ही वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इसी कड़ी में नगर पालिका लोरमी और नगर पंचायत पथरिया में 11 दिसंबर से वार्ड चलो अभियान का आयोजन किया जाएगा।
नगर पालिका लोरमी के सीएमओ ने बताया कि इस अभियान के तहत 11 दिसंबर को मानस मंच लोरमी में शिव वार्ड, जवाहरलाल नेहरू वार्ड, महामाया वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, विवेकानंद वार्ड, हरिविहार वार्ड, अग्रसेन वार्ड और गुरु नानक वार्ड, 12 दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला राम्हेपुर में गायत्री वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, संत रविदास वार्ड, संत कबीर दास वार्ड और ठाकुर देव वार्ड तथा 13 दिसंबर को नवीन थाना भवन के सामने गांधीडीह में जय दुर्गा वार्ड, सुभाष चंद्र बोस वार्ड, महावीर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड और महात्मा गांधी वार्ड के लोगों की समस्याए एवं मांगों को सुना जाएगा और त्वरित निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा।
इसी तरह पथरिया सीएमओ ने बताया कि 11 दिसंबर को मंगल भवन के सामने स्वामी विवेकानंद वार्ड, शिवाजी वार्ड, महामाया वार्ड, गुरु रविदास वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड और कर्मामाता वार्ड तथा 13 दिसंबर को वार्ड क्रमांक 07 में पौनी पसारी बाजार के पास यदुनंदन वार्ड, बुढ़ादेव वार्ड, सुभाष वार्ड, हाजी सुभान खा वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, रामसागर वार्ड, गुरु नानक वार्ड और श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के साथ उनकी मांगों एवं शिकायतो से आवेदन लेकर निराकरण किया जाएगा।
Trending
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण

