नई दिल्ली। अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म का क्रेज दर्शकों के सिर पर सवार है। ऐसे में ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर ये ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 600 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।
‘पुष्पा 2: द रूल’ ने दुनिया भर कुल 621 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम समय में 600 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली इंडियम फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
तीन दिन में कमाए 621 करोड़
‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रोडक्शन हाउस माइथ्री ऑफिशियल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के तीन दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा- में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के साथ बॉक्स ऑफिस इतिहास देख रहा है। वाइल्डफायर ब्लॉकबस्टर ने सिर्फ 3 दिनों में दुनिया भर में 621 करोड़ की कमाई की, कई रिकॉर्ड तोड़े।
इन फिल्मों को दी शिकस्त
बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने महज तीन दिन में 600 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर ‘बाहुबली 2’, ‘आरआरआर’, ‘जवान’ और ‘केजीएफ 2’ को शिकस्त दे दी है। प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली: द कलक्लूजन’ 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी थी। ‘आरआरआर’ और ‘केजीएफ 2’ ने ये आंकड़ा 5 दिन में पार किया था। वहीं ‘जवान’ ने 6 दिन में 600 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी।
हिंदी वर्जन कर रही सबसे ज्यादा कलेक्शन
सुकमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ 2021 की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सीक्वल है। इसके जरिए अल्लू अर्जुन एक बार फिर पुष्पाराज और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में लौटे हैं। वहीं फहाद फासिल विलेन अवतार में खूब वाहवाही लूट रहे हैं। फिल्म पांच भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है और हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का नया रोडमैप: 750 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में
- ‘नारी शक्ति’ पर सियासत: डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- “अधिकार छीनने वालों को महिलाएं नहीं करेंगी माफ”
- यात्री बस से 18 किलो से अधिक चांदी बरामद, कटक का तस्कर गिरफ्तार
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम

