खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दलपत सागर दीपक उत्सव को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जगदलपुर नगर निगम की महापौर सफीरा साहू पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है सुशील ने कहा है दलपत सागर के कायाकल्प का सपना तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देखा था। दलपत सागर के प्रति आमजन की श्रद्धा को बढ़ाने तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने ही दलपत दीपोत्सव का आयोजन आरंभ करवाया था। लेकिन विगत एक वर्ष से जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय वाली सरकार बनी और महापौर सफीरा साहू ने कांग्रेस के साथ विश्वास घात कर नगर की कांग्रेस सरकार की पीठ पर छुरा घोपकर दलपत सागर के कायाकल्प के सपने को भी चकनाचूर कर गयीं तब से आज पर्यंत तक दलपत सागर के कायाकल्प के लिए एक नयी ईट तक नहीं रखी हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आज दलपत सागर की पुनः वही स्थिति निर्मित हो गई जो विगत 15 वर्ष भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बन चुकी थी। पिछले 1 वर्ष में एक नई ईट भी दलपत सागर में नहीं रखने वाली महापौर अपने ऊपर लग रहे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने दलपत सागर दीपोत्सव का ढोंग रच रही हैं।
उन्हाेने कहा कि दलपत सागर की सफाई को लेकर महापौर सफीरा साहू और नगर निगम की भाजपा सरकार पिछले एक वर्ष में कितनी गंभीर रही इस बात को भी सब ने देखा है। आज महापौर चौतरफा भ्रष्टाचार के आरोप से घिर चुकी हैं, जगदलपुर नगर निगम के प्रत्येक मतदाता की जुबान पर सिर्फ और सिर्फ महापौर के भ्रष्टाचार की ही चर्चा है, ऐसे में अपने ऊपर लगे आरोपों से जनता का ध्यान भटकाने बिना किसी विशेष अवसर के दलपत सागर दीपोत्सव कर महापौर सफीर साहू जाते-जाते स्वयं के प्रति सहानुभूति बटोरने की विफल कोशिश कर रही हैं। श्री मौर्य ने कहा यदि दलपत सागर को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जो सपना देखा था, और महापौर सफीरा साहू को गढ़बो नया जगदलपुर का नारा दिया था। इस गढ़बो नवा जगदलपुर की ही कल्पना थी गढ़बो नवा दलपत सागर यदि उन्होंने उसे साकार कर दिया, यदि उन्होंने दलपत सागर का पानी को साफ कर दिया, यदि उन्होंने दलपत सागर का कायाकल्प कर दिया तो दीपोत्सव की जगह यदि उनमें साहस हो तो दलपत सागर के विषैला पानी के अंदर डुबकी लगाकर दिखाएं। सुशील मौर्य ने कहा मात्र कुछ ही दिन शेष रहे गए हैं, महापौर अपने पद पर रहेगीं उन्हें दलपत देव से दलपत सागर से और जगदलपुर की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगना चाहिए और अपनी गलती को स्वीकारते हुए क्षमा याचना करनी चाहिए, क्योंकि कांग्रेस काल में देखे गए सपने को महापौर ने अपने निजी स्वार्थ के लिए चकनाचूर कर दिया।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त

