नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट तीन साल बाद हैट्रिक देखने को मिली। यह कमाल इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटिंकसन ने किया। इन दिनों इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा टेस्ट प्रगित पर है, जिसमें इंग्लिश गेंदबाज ने हैट्रिक पूरी की। उन्होंने न्यूजीलैंड के आखिरी तीन बल्लेबाजों को तीन गेंदों में पवेलियन भेज दिया।
बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट में करीब तीन साल के अंदर पहली हैट्रिक रही। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में पिछली हैट्रिक 2021 में ली गई थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरा किया था।
बता दें कि गस एटिंकसन इंग्लैंड के लिए टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले 14वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वेलिंगटन में खेले जा रहे मुकाबले में नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और टिम साऊदी को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इंग्लिश पेसर ने पारी में हैट्रिक सहित 4 विकेट लिए। एटिंकसन ने हैट्रिक के साथ न्यूजीलैंड को ऑलआउट कर दिया।
125 रनों पर समिटी न्यूजीलैंड
एटिंकसन की हैट्रिक के दौरान न्यूजीलैंड टीम सिर्फ 125 रनों पर सिमट गई। इस दौरान टीम के लिए केन विलियमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 3 चौकों की मदद से 37 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड के लिए एटिंकसन के अलावा ब्रायडन कार्स ने भी 4 विकेट लिए। बाकी 1-1 विकेट क्रिस वोक्स और कप्तान बेन स्टोक्स को मिला।
सीरीज में 1-0 से आगे है इंग्लैंड
गौरतलब है कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे है। हेगले ओवल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था। कार्स ने मुकाबले में कुल 10 विकेट झटके थे।’
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त

