खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। एक तलाकशुदा महिला की कमरे में तीन-चार दिन पुरानी लाश मिली है। मोहल्ले में बदबू फैलने पर लोगों ने रूम जाकर देखा, तो शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल, पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, चांटापारा तिलक नगर में हनुमान मंदिर के पीछे जया सुखनंदन (44) किराए के मकान में अकेली रहती थी। पति से विवाद के चलते उसका तलाक हो चुका था। इसी बीच शुक्रवार की देर शाम मोहल्ले में बदबू फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने कमरे में झांककर देखा, तब महिला सोफे में मृत पड़ी थी। मकान का दरवाजा खुला हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर महिला के कटे बाल मिले। शव के आसपास कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस के अनुसार, शव में कीड़े लग चुके थे। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
Trending
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल

