खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी और बीएसएफ का संयुक्त बल जिले के थाना कोयलीबेडा क्षेत्र अंर्तगत ग्राम काकनार, कुरकुंज, गुमचुर व आस-पास जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे। आज शुक्रवार काे जवानाें काे अपनी ओर बढ़ता देखकर कुरकुंज के जंगल में रावघाट एरिया कमेटी के नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्यवाही से पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर नक्सली भाग खड़े हुए।
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल एवं आस-पास की सर्चिंग के दाैरान जवानों ने नक्सलियों के दो ठिकानों को धव्स्त करते हुए नक्सलियों द्वारा छुपाकर कर रखे गये एक 12 बोर बंदूक एवं मैग्जीन एवं बड़ी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्री बरामद किया है। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि जवानों ने नक्सलियों के दो ठिकानों को धव्स्त कर दिया है, मुठभेड़ शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।
Trending
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान

