खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव एवं छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने राजीव भवन में अपने प्रभार के 11 जिलों के जिले प्रभारी पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्षों की बैठक लिया। बैठक में नगरीय निकायों, पंचायत के चुनाव की तैयारी और संगठन की मजबूती के संबंध में बैठक लिया। बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिये सभी अपने क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दे। ब्लॉक, जोन, सेक्टर के आधार पर बैठक तुरंत शुरू की जाये। उन्होंने जिलों एवं ब्लॉको की मासिक बैठक के निर्णयों की समीक्षा भी किया। उन्होंने निचले स्तर तक संगठन को सक्रिय करने एवं सभी को अपने प्रभार क्षेत्रों में बराबर दौरा करने का निर्देश दिया। आज की बैठक में रायपुर, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, खैरागढ़, कवर्धा, बिलासपुर, जांजगीर, मुंगेली, सारंगढ़ जिलों की बैठकें हुई।
बैठक में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, अशोक राज आहूजा, दिनेश यदु, गिरीश दुबे, बंशी पटेल, विजय पांडे, रश्मि चंद्राकर, डॉ. करूणा कुर्रे, उधोराम वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर सहित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Trending
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये

