खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू हुई है, जिले के सभी 79 केंन्द्रों में किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से धान खरीदी की रफ्तार बढ़ गयी है। हर दिन बड़ी मात्रा धान उपार्जन केंन्द्रों में पहुंच रहा है। किसान भी सूखती और नुकसान की आशंका के चलते खरीदी केंद्रों में पहुंचकर धान बेच रहे हैं। लेकिन अब तक मिलर्स के साथ अनुबंध नहीं होने के कारण केंद्रों से धान का उठाव शुरू नहीं हो पाया है। मिलर्स धान की कस्टम मिलिंग के तहत पंजीयन कराने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते दर्जन भर केंन्द्रों में बफर लिमिट पार कर गया है। समय पर धान का उठाव नहीं होने से किसानों को धान बेचने में भी परेशानी हो सकती है।
बस्तर जिले में कस्टम मिलिंग के लिए मिलरों का अब तक पंजीयन शुरू नहीं हुआ है, न अब तक संग्रहण केंद्र चालू हुआ है। इससे बसतर जिले के उपार्जन केंद्रों में 5 हजार 873 किसानों ने अब तक 3 लाख 2 हजार क्विंटल धान जाम हो गया है। जिले के 11 उपार्जन केन्द्रों में तो बफर लिमिट से अधिक धान जाम है। पिछले दिनों इन्हीं मुद्दों को लेकर सहकारी समिति के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। उसके बाद भी धान का उठाव शुरू नहीं हो पाया है। जिले के धान खरीदी केंद्रों की स्थिति की बात करें तो 7200 क्विंटल धान बफर लिमिट की मात्रा है, लेकिन करंजी में 9711, छप्पर भानपुरी 8944, बड़े मारेंगा 8036, रायकोट 8026, केशरपाल 7972, राजनगर 7604, पल्ली 7485, मंगनार 7450, जगदलपुर 7438 और बस्तर में 7424 क्विंटल धान जाम है, जो कि लिमिट के पार तक पहुंच गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
- नवजात शिशु तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा: बच्ची खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे कुल 7 आरोपी

