खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते दबाव के फलस्वरूप नक्सली संगठन में सक्रिय 1 महिला सहित 7 नक्सलियों ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सली संगठन में सक्रिय 5 नक्सलियों में 1. माड़वी राजू पिता माड़वी कन्ना (मिलिषिया सदस्य, मेहता आरपीसी) निवासी पुसगुड़ा थाना कोंटा, 2. माड़वी देवा पिता स्व. लच्छा (मिलिशिया सदस्य, मेहता आरपीसी) निवासी पुसगुड़ा थाना कोण्टा, 3.सुन्नम व्यक्टेंष पिता स्व. लच्छा (मिलिशिया सदस्य, मेहता आरपीसी) निवासी पुसगुड़ा थाना कोंटा, 4, कवासी हड़मा पिता स्व. आयता (मिलिशिया सदस्य, ईरपा) निवासी ईरपा थाना कुकानार, 5. सोड़ी गंगा पिता जोगा (मिलिशिया सदस्य, कोराजगुड़ा आरपीसी) निवासी कोर्राजगुड़ा सरपंचपारा थाना गोल्लापल्ली ने विरेन्द्र कुमार ,द्वितीय कमान अधिकारी 217 वाहिनी सीआरपीएफ,रवि कुमार सहायक कमाण्डेन्ट 227 वाहिनी सीआरपीएफ,जयसिंह राजपुरोहित, सहायक कमाण्डेन्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत प्रभारी नक्सल सेल जिला सुकमा के समक्ष आत्मसमर्पण कियेें है। नक्सली माड़वी राजू, माड़वी देवा एवं सुन्नम व्यक्टेंश को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 217 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा एवं नक्सली कवासी हड़मा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 227 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा तथा नक्सली सोड़ी गंगा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में डीआरजी टीम का याेगदान रहा। वहीं नक्सली संगठन में सक्रिय 2 नक्सलियों 1. नक्सली सोड़ी सुखमती उर्फ सुकरी पिता स्व. (मेडिकल सदस्या, मंडीमरका आरपीसी) बोटी निवासी तुमालपाड़ थाना चिंतलनार, 2. ओयम एंका पिता स्व. रामा (डीएकेएमएस उपाध्यक्ष, जोन्नुागड़ा आरपीसी) निवासी तुमालपाड़ पाटेपारा थाना जगरगुण्डा ने जयसिंह राजपुरोहित, सहायक कमाण्डेन्ट 74 वाहिनी सीआरपीएफ एवं निरीक्षक रोशन सिंह राजपूत प्रभारी नक्सल सेल जिला सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कियेें है। सोड़ी सुखती एवं ओयम एंका को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 74 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा कार्मिकों का याेगदान रहा।
Trending
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये

