खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ, कि एक व्यक्ति ग्राम हल्बाकचोरा में अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर लोगो को बिक्री करता है, जो ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा ग्राम हल्बाकचोरा पहुंचकर घेराबंदी कर, संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम सुशान्त सिकदार निवासी जगदलपुर बताया।
जिससे घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पुछने पर घर में गांजा रखना व उडीसा प्रांत से गांजा लाकर बिक्री करना बताया। जिसके कब्जे से 7 पैकेट में 20.628 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 2 नग मोबाईल फोन, एक ग्रे कलर का मारूति सुजुकी अल्टो 800 क्रमांक-सीजी.17.के.एन.0135, एक काला रंग का मोसा. हीरो स्प्लेण्डर प्लस क्र.-सीजी.17.एलए.8874 एवं एक बजाज डिस्कवर मोसा. क्र.-सीजी.17केई.4705 एवं एक आईकार्ड बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया।
इस मामले में निरीक्षक शिवानंद सिंह, सउनि. प्रमोद सिन्हा, प्र.आर. अनंतराम बघेल, उमेश चंदेल, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, रोशन चैहान, संजय रजावत, एवं अमिला वट्टी का याेगदान रहा।
Trending
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान

