खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने पेश करेंगे। एक साल पूरा करने के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इनके बारे में भी सीएम साय ने विस्तार से बताया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ” एक साल में हमारी सरकार की जो भी उपलब्धि है, सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बीते एक साल के दौरान जो विकास कार्य किए हैं। हम लोग अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।” सीएम ने विभिन्न कार्यक्रमों का जिक्र किया। बोले, ” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होंगे। हम लोगों ने दिल्ली आकर उन्हें आमंत्रण दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निमंत्रण स्वीकार कर समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है।
वहीं, नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ पर मुख्यमंत्री ने कहा, ” जिस तरह से पिछले एक वर्ष से उनके साथ मजबूती से लड़ाई लड़ी जा रही है इससे नक्सली बौखलाए हुए हैं।” मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे जांबाज, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत को नमन करता हूं। शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए पूर्व में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले हर देशभक्त का त्याग और बलिदान, हमें देश की रक्षा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र आपकी वीरता और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।
एक दूसरे पोस्ट में लिखा गया कि शासन की योजनाओं से प्रभावित होकर सुकमा में एक महिला समेत 7 नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों के सामने आत्मसमर्पण किया है। भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुनर्वास नीति के तहत इन्हें सुविधाएं दी जाएंगी। 3 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ सत्ता पर काबिज हुई थी। 13 दिसंबर को साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। एक साल पूरा होने पर सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने का फैसला किया है।
Trending
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा में सोनोग्राफी एवं नेत्र जांच शिविर का किया अवलोकन
- महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- सरोना रेलवे प्लेटफॉर्म के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंबई की महिला 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार, कीमत 6 लाख रुपये

