खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भारतीय जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी। X पर डिप्टी सीएम ने लिखा, चक दे, चक दे, चक दे इंडिया! भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का पल है। इस शानदार उपलब्धि पर पूरी टीम को दिल से बधाई और शुभकामनाएं!
बता दें कि मस्कट के ओमान में जूनियर एशिया कप 2024 का फाइनल खेला गया। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। साथ ही यह लगातार दूसरी बार है जब फाइनल में पाकिस्तान को भारत से मुंह की खानी पड़ी है। पीआर श्रीजेश की कोचिंग में भारतीय जूनियर हॉकी टीम इस टूर्नामेंट में अपराजित रही। भारत ने लीग स्टेज में अपने सारे मुकाबले जीते थे। वहीं, अंतिम-चार के दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

