खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे अभियानों की जानकारी गृह मंत्री को दी। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही बस्तर ओलंपिक और पुलिस अवार्ड कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ आएंगे।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

