खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में सीधे अंतरित होने के बाद कहा है कि यह कांग्रेस के उस झूठ का करारा जवाब है, जो वह इस योजना को लेकर शुरू से फैलाने में लगी हुई थी। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर झूठ बोलकर हर बार मुँह की खा रही है, फिर भी झूठ बोलने, षड्यंत्र रचने और अराजकता फैलाने के मंसूबे पालने से बाज नहीं आ रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती साहू ने कहा कि दरअसल कांग्रेस वादाखिलाफी में माहिर है, इसलिए उसे हर जगह पीलिया के मरीज की तरह सबकुछ पीला-पीला नजर आता है, लेकिन प्रदेश की जनता-जनार्दन का यह दृढ़ विश्वास है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपए की राशि की 10वीं किश्त मंगलवार को अंतरित की गई है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और भाजपा को काम करने की शक्ति प्रदान कर रहा है। महतारी वंदन योजना के कारण माताओं-बहनों की आँखों में दिख रही स्वाभिमान की चमक भाजपा और प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा संतोष है। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल में महिला-शक्ति को कदम-कदम पर न केवल छलने का काम किया, अपितु उनकी सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण को दाँव पर लगा दिया था। महिलाओं के साथ हर मोर्चे पर खुली धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस अब भाजपा की सरकार से वादों को पूरा करने की सीख ले और वृथा गाल बजाने से बाज आए।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई में 154 करोड़ 66 लाख 86 हजार रूपए का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल
- माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कबीरधाम में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: ड्राइवर सीट के ऊपर गोपनीय चेंबर से 407 किलो गांजा जब्त, यूपी के दो आरोपी गिरफ्तार
- दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार
- 30 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

