खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। खपरैल के कच्चे घर में बारिस के मौसम में टपकते पानी में रहने को मजबूर 65 वर्षीय विधवा दुखियारी परनिया बाई कभी सपने में भी नहीं सोची थी कि उसे जीतेजी पक्का मकान में रहने का सुख मिल पाएगा। लेकिन उनके जैसे लाखों गरीब परिवारों एवं बेसहारों की चिंता करते हुए प्रदेश के उर्जावान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान स्वीकृत किया।
मुख्यमंत्री ने पक्का मकान देकर परनिया बाई जैसे अनेक दुखियारियों का आंसू पोंछा है। मरवाही विकासखण्ड के ग्राम धरहर की परनिया बाई से पूछने पर उन्होंने लड़खड़ाती जुबान से बताया कि पहले मैं ह कच्चा मकान म रहत रहैंव, ओ हर चुअत रइस अब सरकार ह पक्का मकान देइस हे, हमार हिम्मत पक्का मकान बनवाय के नही रहीस एकर खातिर विष्णु सरकार ल धन्यवाद देवथ हौं। परनिया बाई घर पर अकेली रहती है। कुछ साल पहले ही उनके पति का निधन हो गया है। परनिया के पुत्र नहीं है, दो बेटी हैं जो शादी के बाद ससुराल में रहती हैं। परनिया बाई का ख्याल उनके नाती एवं रिश्तेदार रखते हैं। परनिया बाई को पीडीएस के तहत निःशुल्क अनाज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
Trending
- ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
- मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, जनसेवा में उनका योगदान अमूल्य : मंत्री राजेश अग्रवाल
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

