नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया से लेकर न्यूजीलैंड-इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका इन दिनों टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं। इन टेस्ट शृंखलाओं में हो रहे मैचों के परिणाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस पर बहुत गहरा असर डाल रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में हुए पहले मैच में भारत की जीत, वहीं अफ्रीकी टीम की श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद फाइनल की रेस बेहद रोमांचक मोड़ पर आ पहुंची है। कुछ हफ्तों पहले तक दक्षिणअफ्रीका दूर-दूर तक खिताबी भिड़ंत की रेस में शामिल नहीं था, लेकिन अब वह अगले 3 मैच जीत लेता है तो उसकी फाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी।
भारत अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 61.11 है। टीम इंडिया को अभी चार और मैच खेलने हैं, जिनका परिणाम ही तय करेगा कि वह टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं। दूसरे नंबर पर फिलहाल दक्षिण अफ्रीका है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 59.26 है। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
सभी टीमों के लिए फाइनल का समीकरण
टॉप पर विराजमान भारत यदि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 या उससे बेहतर अंतर से हरा देता है तो उसे डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मिल जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता तो टीम इंडिया को फाइनल में जगह के लिए दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। दक्षिण अफ्रीका को अभी श्रीलंका के खिलाफ एक और पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेलने हैं। अफ्रीकी टीम यदि अगले तीनों मैच जीत लेती है तो उसका फाइनल में जाना लगभग तय हो जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट चैंपियनशिप शेड्यूल में 6 मैच बाकी हैं। यदि कंगारू टीम को फाइनल में जाना है तो उसे चार या उससे अधिक जीत दर्ज करनी होंगी। चौथे नंबर पर विराजमान न्यूजीलैंड के फाइनल में जाने की राह अब लगभग असंभव हो चली है। वहीं 2024 में तीनों फॉर्मेट में अपने प्रदर्शन से तहलका मचाने वाली श्रीलंका को खिताबी भिड़ंत में प्रवेश पाने के लिए अगले तीनों टेस्ट मैच जीतने की सख्त जरूरत है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

