खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगरी निकाय चुनावों में महापौरों और अध्यक्ष चुनाव को सीधे जनता से चुने जाने के भाजपा सरकार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक है तथा संविधान की व्यवस्था के खिलाफ रहा है। संविधान में देश के प्रधानमंत्री का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके सांसदों के माध्यम से होता है। मुख्यमंत्री का चुनाव भी अप्रत्यक्ष तरीके से होता है, मुख्यमंत्री का चुनाव विधायक करते है। भाजपा को इसमें आपत्ति नहीं है, लेकिन महापौर और अध्यक्षों का चयन भाजपा पार्षदों के माध्यम से नहीं करवाना चाहती है। उसे भारत संविधान की संसदीय और विधान मंडलों के चुनाव की प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। इसलिए ऐसा निर्णय लिया गया।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि चुनाव चाहे प्रत्यक्ष हो या अप्रत्यक्ष जीतेगी कांग्रेस ही भाजपा सरकार के खिलाफ में प्रदेश में वातावरण है। जनता भाजपा के 11 माह के कार्यकाल से ऊब गयी है। इसीलिए लोग नगरी निकायों और पंचायतों में भाजपा के खिलाफ तथा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे।
कांग्रेस ने मांग किया है सरकार स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम तत्काल घोषित करे। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी तक स्थानीय निकायों के चुनाव कार्यक्रम को घोषित नहीं किया है। न ही वार्डो, निकाय अध्यक्षों, महापौरों के आरक्षण की प्रक्रिया को शुरू किया है। जबकि प्रदेश की अधिसंख्यक निर्वाचित निकायों का कार्यकाल दिसंबर के अंत तक समाप्त हो जायेगा, ऐसे में समय पर चुनाव कराने के लिये आवश्यक है कि चुनाव कार्यक्रम तुरंत घोषित किया जाये। चुनाव कार्यक्रम नहीं घोषित करने से साफ हो रहा सरकार की मंशा चुनावों को समय पर कराने की नहीं लग रही है।
Trending
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाइयों का बड़ा रैकेट बेनकाब, 2 लाख की खेप के साथ संचालक गिरफ्तार
- व्यापार विहार के पास अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
- गौरेला में लाल बंगला के सामने प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, बेजा कब्जा हटाकर शासकीय भूमि कराई गई मुक्त
- खरसिया चाकूबाजी कांड: फरार आरोपी फैज खान की गिरफ्तारी पर SSP ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, अब तक एक आरोपी गिरफ्तार
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय

