नई दिल्ली। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज के पहले मैच में बुरी तरह हरा दिया है। पाकिस्तान ने नए खिलाड़ियों के दम पर 57 रनों से जीत दर्ज की। यह मुकाबला रविवार को बुलावायो में खेला गया। तैयब ताहिर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पाकिस्तान के लिए दमदार प्रदर्शन किया। ताहिर ने 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इरफान खान ने भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।
दरअसल पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 165 रन बनाए। इस दौरान उस्मान खान ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। तैयब ताहिर ने नाबाद 39 रन बनाए। ताहिर ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इरफान खान ने 15 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। इस तरह पाकिस्तान ने 4 विकेट गंवाकर 165 रन बनाए।
पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 108 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। उसके लिए ओपनर मरुमानी ने 33 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्का लगाया। कप्तान सिकंदर रजा ने 39 रनों की पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके लगाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। इस तरह पूरी टीम 15.3 ओवरों में 108 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। उसे 57 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद और सुफियान मुकीम ने घातक गेंदबाजी की। ये दोनों ही टीम के नए खिलाड़ी हैं। सुफियान ने 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। अबरार ने 3.3 ओवरों में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। हारिस रउफ को दो विकेट मिले। जबकि जहानदाद खान को 1 विकेट मिला।
बता दें कि पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 से पहले वनडे सीरीज खेली गई थी। इसमें पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

