नई दिल्ली। तमिल एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म ‘कंगुवा’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी। शिव द्वारा निर्देशित और स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस इस फिल्म का ग्लोबल प्रीमियर 14 नवंबर, 2024 को हुआ था। तमिल सुपरस्टार सूर्या की इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये ब़ॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर प्रीमियर करने के लिए तैयार है। चलिए यहां जानते हैं कि ‘कंगुवा’ ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?
‘कंगुवा’ ओटीटी पर कब और कहां होगी स्ट्रीम?
‘कंगुवा’ ने बेशक ब़ॉक्स ऑफिस पर निराशजनक परफॉर्म किया है लेकिन फैंस इसकी ओटीटी रिलीज की डिटेल्स जानने के लिए बेताब है। वहीं अब ‘कंगुवा’ को डिजिटल डेब्यू की डिटेल्स आ गई हैं। फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजॉन प्राइम वीडियो ने ‘कंगुवा’ के ओटीटी राइट्स हासिल कर लिए हैं, और फिल्म थिएट्रिकल रिलीज के एक महीने से भी कम समय बाद यानी 13 दिसंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार है।
बता दें कि कंगुवा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, अंग्रेजी और स्पेनिश सहित कई भाषाओं में अवेलेब होगी। हालाँकि, अभी इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया है।
कंगुवा स्टार कास्ट
शिव द्वारा निर्देशित और लिखी गई ये फिल्म स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशन्स के बैनर तले के.ई. ज्ञानवेल राजा, वी. वामसी कृष्णा रेड्डी और प्रमोद उप्पलपति द्वारा निर्मित है। फिल्म में सूर्या ने डबल रोल प्ले किया है। वहीं बॉबी देओल, दिशा पटानी सहित ,योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, नटराजन सुब्रमण्यम, कोवई सरला, और के.एस. रविकुमार ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया है।
‘कंगुवा’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूर्या स्टारर ‘कंगुवा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी खराब रही है। यह फिल्म 106 से 107 करोड़ के बीच अपनी थिएट्रिकल रन पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म ने 16वें दिन 104.43 करोड़ की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। बता दे कि ये फिल्म 300 से 350 करोड़ की लागत में बनी है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

