नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 शुरू होने से पूर्व अभ्यास मैच खेला गया था, जिसमें शुभमन गिल को अंगूठे में चोट आई थी। इसी चोट की वजह से वो सीरीज का पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे। अब अच्छी खबर आ रही है कि वो भारत बनाम प्राइम मिनिस्टर्स XI मैच से पूर्व टीम इंडिया के साथ अभ्यास करते नजर आएंगे। ये पहला मौका होगा जब सिम्यूलेशन मैच के बाद गिल पहली बार मैदान में उतरेंगे, लेकिन दूसरे टेस्ट में उनके खेलने पर अब भी सवालिया निशान हैं।
रेव स्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट अनुसार शुभमन गिल कैनबेरा में होने वाले भारत बनाम प्राइम मिनिस्टर्स XI से पूर्व अभ्यास करने वाले हैं। याद दिला दें कि उन्हें पर्थ टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने रिप्लेस किया था, जिसकी दो पारियों में वो शून्य और 25 रन बनाकर आउट हो गए थे। गिल की बात करें तो पहले अटकलें थीं कि अंगूठे की चोट के कारण उन्हें कम से कम दो सप्ताह मैदान से बाहर बिताने पड़ सकते हैं। मगर पहला टेस्ट शुरू होने से पूर्व टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने संकेत दिए थे कि गिल पहला टेस्ट भी खेल सकते हैं। गिल पहला मैच तो नहीं खेल पाए, लेकिन मोर्केल ने संकेत जरूर दिए कि भारत का यह स्टार बल्लेबाज तेजी से ठीक हो रहा है।
बारिश में धुल सकता है अभ्यास मैच
यह बताते चलें कि कैनबेरा में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है और कल यानी शुक्रवार को भी 20 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण टीम इंडिया का अभ्यास सत्र रद्द होना भी संभव है। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को भारत बनाम प्राइम मिनिस्टर्स XI वॉर्मअप मैच खेला जाएगा, लेकिन इन दोनों दिन कैनबेरा में बारिश का अनुमान है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

