नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कहर बरपाने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट क्रिकेट में विश्व के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। इसमें बुमराह ने दो दिग्गजों को पीछे छोड़ते पहला स्थान हासिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने आठ विकेट लिए थे। बुमराह ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत बुमराह ने आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दो दिग्गज गेंदबाजों को पटखनी दी। बुमराह अब टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड दूसरे नंबर पर थे। भारत के बुमराह तीसरे पायदान पर थे। अब बुमराह ने इन दोनों तेज गेंदबाजों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह के अब 883 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं कगिसो रबाडा के अब 872 रेटिंग अंक हैं। रबाडा अब दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इसके अलावा जोश हेजलवुड 860 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
बता दें कि पहले भी बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज थे। 30 अक्टूबर को बुमराह से नंबर वन का खिताब छिना था। तब बुमराह को पीछे छोड़ कगिसो रबाडा टेस्ट में वर्ल्ड नंबर वन बने थे। अब 27 दिन बाद फिर बुमराह ने पहला स्थान हासिल कर लिया है।
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के दो अन्य गेंदबाज भी टॉप-10 में शामिल हैं। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चौथे नंबर पर हैं। वहीं उनके साथ बॉलर रवींद्र जडेजा सातवें स्थान पर काबिज हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

