नई दिल्ली। पाकिस्तान टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर मोजूद है। दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। अब दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने हिसाब बराबर करते हुए जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे से वनडे सीरीज हारने का खतरा भी टाल दिया।
दूसरा वनडे बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था, जो उनके लिए बिल्कुल भी ठीक साबित नहीं हुआ। पाकिस्तान की तरफ से पहले शानदार बॉलिंग देखने को मिली और बैटिंग में कमाल करते हुए पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया।
पहले बैटिंग करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 32.3 ओवर में सिर्फ 145 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान टीम के लिए डायोन मायर्स ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 30 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए इस दौरान स्पिनर अबरार अहमद ने 4 विकेट अपने नाम किए। बाकी 3 विकेट आगा सलमान को मिले। इसके अलावा 1-1 सफलता सैम अय्यूब और फैसल अकरम को मिली। पाकिस्तान के लिए 9 विकेट स्पिनर्स ने लिए। बाकी जिम्बाब्वे का एक विकेट रन आउट के जरिए गिरा।
फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 18.2 ओवर में 148 रन बोर्ड पर लगाकर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए सैम अय्यूब ने 62 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 113* रनों की पारी खेली। यह अय्यूब के अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा। इसके अलावा उनके साथ देते हुए अब्दुल्लाह शफीक ने 48 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 32* रन बनाए।
दूसरे वनडे में पाकिस्तान की जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अब दोनों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे, जो फाइनल होगा, 28 नवंबर, गुरुवार को खेला जाएगा। तीसरा वनडे जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी

